फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए मुलायम के साड़ू को अखिलेश ने किया बेबस

Tue, 31 Jan 2017 06:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमो
औरैया विधुना विधानसभा सीट पर सपा से नामांकन पत्र भरने वाले मुलायम के साड़ू प्रमोद गुप्ता चुनाव लड़ पाएंगे, इसकी पुष्टि होना और मुश्किल हो गया है। दरअसल, मंगलवार को इस सीट पर दिनेश वर्मा को टिकट दिए जाने की खबर टीवी समाचारों में दिखाई गई।
   
विज्ञापन

सपा में घमासान कब होगा शांत

2 of 3
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
एकतरफ दिनेश वर्मा के समर्थक इस खबर से खुशियां मना रहे हैं तो वहीं मुलायम के साड़ू प्रमोद को जोर का झटका लगा है। हालांकि प्रमोद अब भी इस खबर को स्वीकार करने से पीछे हट रहे हैं। इस संबंध में प्रमोद ने कहा यह विरोधियों की चाल हो सकती है। प्रमोद ने कहा वे ही चुनाव लड़ेंगे। जिला अध्यक्ष का हवाला देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश ने खुद उन्हें चुनाव लड़ने को कहा है।  

इस मामले पर जब जिलाअध्यक्ष से बात हुई तो उन्होंने कहा इस संबंध में उनकी बात अखिलेश के निजी सचिव एस आर एस यादव से हुई थी। उन्होंने कहा प्रमोद गुप्ता को ही टिकेट दिया गया है। फिलहाल सपा में घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। टिकटों की घोषणा के बाद अखिलेश, मुलायम और शिवपाल गुट अपना-अपना फायदा खोजने में जुटे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विधुना से सिटिंग विधायक है मुलायम के साड़ू

3 of 3
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विधुना से सिटिंग विधायक प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साड़ू हैं। पहले खबरें यह भी आई थी कि अखिलेश यादव ने जब प्रत्याशियों की सूची जारी की थी तो विधुना सीट से प्रमोद का नाम काट दिया था और उनकी जगह वरिष्ठ सपा नेता धनीराम वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू को टिकट दिया था।

इसके बाद प्रमोद ने सपा कैंडिडेट बनकर विधुना विधान सभा सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा। जिला निर्वाचन अधिकारी को खुद को सपा प्रत्याशी बताकर अपना नाम दर्ज कराया। प्रमोद ने कहा कि वह ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश की नई सूची से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह मुलायम सिंह यादव के आदेश पर नामांकन पत्र भर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें