फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के मुलायम सिंह बोले- शिवपाल की चिंता मैं क्यों करूं, नहीं देता हूं किसी को बधाई

Fri, 29 Mar 2019 08:59 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह यादव
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह अपने भतीजे के खिलाफ शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके चुनाव लड़ने व नामांकन कराने पर बधाई देने के मीडिया के सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा कि शिवपाल की चिंता मैं क्यों करूं। मैं किसी को बधाई नहीं देता हूं। मैं भी तो चुनाव लड़ रहा हूं। इसके बाद मुलायम ने एक मांग भी की। हालांकि सियासी गलियारे में उनके बयान के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह यादव
लखनऊ जाते वक्त मुलायम सिंह से मुलाकात कर मीडिया ने शिवपाल सिंह की रैली में जाने का सवाल पूछा तो मुलायम सिंह ने दो टूक कहा कि मैं क्यों चिंता करूं कि कौन शिवपाल की रैली में जाता है, कौन नहीं। चुनाव का समय है रैलियां तो होती रहती हैं। अगर किसी को बधाई देनी है तो मुझे दे। मैं भी तो चुनाव लड़ रहा हूं। आप लोग मुझे बधाई दें।
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम सिंह यादव
उनके बयान के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। एक बात तो साफ है कि शिवपाल के दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ना मुलायम सिंह को खल रहा है।  

 

4 of 5
मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के नामांकन के चलते अपने नामांकन की तारीख बदल ली। अब शिवपाल 30 मार्च को ही फिरोजाबाद से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह यादव
पहले शिवपाल ने एक अप्रैल को अपना नामांकन करने का मन बनाया था, लेकिन बड़े भाई मुलायम सिंह के एक अप्रैल को नामांकन करने से शिवपाल ने तारीख में बदलाव कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें