फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम परिवार की होली: रंगोत्सव में भी दिखी दूरी, देखिए शिवपाल और अखिलेश खेमे की तस्वीरें

Tue, 30 Mar 2021 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
होली पर अलग-अलग सजा अखिलेश और शिवपाल का मंच - फोटो : अमर उजाला
देश में चर्चा के केंद्र में रहने वाली सैफई की होली अब दो खेमों में बंट गई है। एक खेमे में जहां मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव हैं तो दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाई रामगोपाल यादव और परिवार के तमाम छोटे-बड़े राजनीतिक, गैर राजनीतिक सदस्य खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार होली पर मुलायम की गैर मौजूदगी में अखिलेश और शिवपाल का अलग-अलग मंच सजा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
होली पर खास बात यह रही कि हमेशा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का संबोधन हुआ करता था, वह संबोधन आज नहीं सुनाई दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
जीवन में जोश और उमंग पैदा करने वाले रंग के पर्व होली के मौके पर मुलायम कुनबा अपने आंगन में एक साथ जमा हुआ करता था, वह आज पूरी तरह से अलग-थलग नजर आया। मुलायम के आंगन में होली जश्न में अखिलेश, रामगोपाल, धर्मेद्र, तेजप्रताप, अभिषेक, अनुराग और कार्तिकेय दिखाई दिए वहीं शिवपाल अपने बेटे आदित्य और समर्थकों के साथ एसएस मेमोरियल में रहे।

 

4 of 5
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
लंबे अरसे से अपने भतीजे अखिलेश यादव से वैचारिक मतभेद के चलते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव ने होली के मौके पर इस बार एक नई इबारत लिख डाली है। उन्होंने अपने पिता सुधर सिंह के नाम पर स्थापित किए एसएस मेमोरियल स्कूल में होली का जश्न अपने समर्थकों के साथ मनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
होली उत्सव के बीच अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि इतनी महंगाई की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। किसान बर्बाद हो गया है। बेरोजगारी बढ़ रही है। कोरोना महामारी का डर दिखाकर सरकार ने लोगों का वेतन छीन लिया। अखिलेश बोले कि कोरोना महामारी से निकालने के बजाए सरकार जनता को और परेशान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें