अपर्णा यादव मुलियम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। अपर्णा को राजनीति में दिलचस्पी है शायद यही वजह है कि वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह कुछ जुदा है। एक बार आपकी आंखों को भी शायद यकीन न हो लेकिन सच तो यही है। आगे की स्लाइड में देखिए अपर्णा यादव का ये अंदाज...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
अपर्णा यादव सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। मकर संक्रांति के मौके पर अपर्णा यादव का एक नया ही अंदाज सोशल मीडिया पर नजर आया। मकर संक्रांति पर होने वाली रस्म हल्दी हाथ के दौरान जमीन पर बैठीं अपर्णा सूप में गेहूं साफ कर रहीं थीं। इस काम में वो अकेली नहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
उनके परिवार की अन्य महिलाएं भी उनका साथ दे रही थीं। बड़े राजनीतिक घराने से संबंध होने के बावजूद अपर्णा यादव की पहचान सादगी से भरा जीवन, मधुर आवाज और मोहक छवि है।
4 of 5
डेमो पिक
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा एक मोहक छवि की मालकिन है। वो जितनी शांत हैं उतनी ही मधुर उनकी आवाज है।
प्रधानमंत्री मोदी की तारिफ कर उन्होंने सपाईयों की बोलती बंद कर दी थी। जब पीएम मोदी लखनऊ आए थे तब उस कार्यक्रम में कोई सपाई नहीं पहुंचा था, लेकिन अपर्णा वहां पहुंची थी, जिसे लेकर खूब चर्चाएं हुई थी।