फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम कर सकते ‘नया धमाका’, अखिलेश-शिवपाल के बीच सामंजस्य के लिए निकाला ये फार्मूला

Wed, 04 Oct 2017 12:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह यादव
अप्रत्याशित राजनीतिक दांव चलने के माहिर माने जाने वाले मुलायम सिंह यादव आगरा राष्ट्रीय अधिवेशन में फिर कोई नया धमाका कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश और शिवपाल के बीच सुलह के लिए नया सूत्र
मुलायम सिंह के साथ-साथ शिवपाल सिंह यादव के न सिर्फ सम्मेलन में शामिल होने की चर्चा है बल्कि पार्टी और कुनबे को बिखरने से बचाने के लिए अखिलेश यादव के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए नया फार्मूला भी निकाल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम सिंह यादव
पार्टी में चल रही अंदरूनी चर्चा के अनुसार, सपा का वजूद उत्तर प्रदेश में ही है। ऐसे में अखिलेश यादव का जोर अपने चाचा को इसी प्रदेश से दूर रखना है। इधर, मुलायम सिंह पार्टी को नहीं टूटने देना चाहते।
 

4 of 5
मुलायम सिंह यादव
यही वजह है कि हाल के दिनों में अखिलेश के प्रति उनका रुख नरम हुआ है। इसको देखते हुए वह अखिलेश और शिवपाल को पार्टी में एक साथ बने रहने का नया फार्मूला बना सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह यादव
सूत्रों की मानें तो मुलायम अपने बेटे अखिलेश की इच्छा के अनुसार शिवपाल को प्रदेश से दूर रखने और शिवपाल का पार्टी में वजूद बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भेजने का दांव चल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें