फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम संग होली मनाने पहुंचे अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले पहले पोस्टर लगवाए अब हटवा रहे

Mon, 09 Mar 2020 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
सैफई स्थित कोठी पर होली कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते मुलायम संग अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित कोठी परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। परिसर में बनाए गए मंच से दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को होली मनाने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
होली के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ एक्सप्रेसवे के रास्ते कोठी पर पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले ही पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य नेता कोठी पर पहुंच गए थे। करीब साढ़े तीन बजे मुलायम सिंह यादव भी कोठी पर पहुंच गए। होली मनाने के लिए कोठी परिसर में पहली बार मंच बनाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
सैफई में धूमधाम से मनाई होली - फोटो : अमर उजाला
करीब चार बजे मुलायम, अखिलेश मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सीएए लागू होने के बाद दुनिया में भारत की सबसे ज्यादा बदनामी हुई। भाजपा को किसी से कोई मतलब नहीं, उन्हें केवल कुर्सी से मतलब है। हम समाजवादियों को इन लोगों से देश व प्रदेश को बचाना है। अखिलेश ने कहा आवारा जानवर सड़कों पर छुट्टा घूम रहे हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा कि उनके बारे में क्या कहें, अभी पोस्टर लगवा रहे थे और अब पोस्टर हटवाने का काम करने वाले हैं।
 

4 of 5
होली मनाने पहुंचे सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री गायों की बात करते थे, अब उनके राज में ही गायें मर रही हैं। जो मुख्यमंत्री अपना सबसे प्रिय काम नहीं कर सकता उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हो। योगी आदित्यनाथ सैफई से बहुत चिढ़ते थे, अपने भाषणों में कहते थे वीआईपी जिला सैफई। अब इसी सैफई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जोड़ने जा रहे हैं। मुलायम सिंह ने भी अपने संबोधन में भाजपा को घेरा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम अखिलेश के साथ मौजूद सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि संसद में मैंने कुछ प्रश्र उठाए थे, भाजपा सरकार के मंत्री उनका जवाब नहीं दे पाए। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसी तरह यहां अगले साल भी होली मनाने आना। इतने संख्या में यहां आने के लिए मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और होली की शुभकामनाएं दीं। शिवपाल सिंह यादव होली के इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। मुलायम सिंह के अन्य भाई भी पहले दिन के इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें