बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा गया है। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमें अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर बुधवार सुबह आए हैं। मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।