फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी: बांदा जेल पहुंचते ही व्हीलचेयर से उतरकर बैरक में खुद चलकर गया बाहुबली, चेहरे पर थी घबराहट

Thu, 08 Apr 2021 10:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी को लेने गई यूपी पुलिस की टीम 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंची। पंजाब में जहां मुख्तार व्हील चेयर से एंबुलेंस में सवार हुआ था, वहीं बांदा जेल में वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अंदर गया। अंसारी के चेहरे पर घबराहट दिखी। डॉक्टर्स के पैनल की जांच में वह पूरी तरह फिट पाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा गया है। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमें अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर बुधवार सुबह आए हैं। मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।


 
विज्ञापन

3 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके। बताते चलें कि पंजाब की रोपड़ जेल बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को खूब रास आई। वह यहां पर अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित समझता था।

 

4 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
यहां से यूपी नहीं जाना चाहता था। दो साल में आठ बार यूपी पुलिस उसे लेने रोपड़ भी पहुंची लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने सौंपने से इनकार कर दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
जेल गेट के बाहर सुरक्षा कई गुना बढ़ी
मुख्तार अंसारी की एंट्री के बाद जेल गेट के बाहर सुरक्षा का दायरा और बढ़ा दिया गया है। मुख्य गेट के बाहर स्थित पुलिस चौकी में एक दरोगा और दस कांस्टेबल अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। यहां एक दरोगा और चार सिपाही पहले से ही नियुक्त हैं। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि जेल की बाउंड्री में लगातार पिकेट ड्यूटी और गश्त होगी। इसमें एक प्लाटून पीएसी (25 जवान) तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें