फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने PM MODI को लिखा पत्र तो चढ़ा सियासी पारा, जानिए किसने कहा नकारा, लापरवाह और....?

Sun, 08 Apr 2018 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
भाजपा के इटावा सांसद अशोक कुमार दोहरे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही उसे अपने फेसबुक पर भी टैग किया है। इससे जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। फेसबुक पर लेटर टैग करने अब एक नई जुबानी तीरों की सियासत शुरू हो गई है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
 पांच अप्रैल की शाम लगभग साढ़े पांच बजे भाजपा के इटावा सांसद अशोक कुमार दोहरे ने प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र दो बार अलग अलग अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया।  दोनों ही पोस्टों पर अब तक साढ़े आठ सौ कमेंट आ चुके हैं। जबकि लगभग 300 लोग इस पोस्ट को शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
इटावा और औरैया जिले के निवासियों ने सांसद की इस पोस्ट पर कई कमेंट किए हैं। इनमें से अनुसूचित जाति के फेसबुक सदस्यों को छोड़कर सभी ने पिछले चार वर्षों में लोकसभा क्षेत्र में सांसद के नहीं आने की चर्चा की है।
 

4 of 5
सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
विरोध और समर्थन के बीच  नगर पंचायत दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल भी फेसबुक पर सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांसद अशोक दोहरे
अरविंद पोरवाल ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि भाजपा के जो दलित सांसद आज पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे सांसद अपने अपने क्षेत्र में नाकारा,  जनता के प्रति लापरवाह, सरकार की जनप्रिय योजनाओं में पलीता लगाने वाले एवं क्षेत्र की जनता से दूर रहने वाले हैं। इस कमेंट के बाद भी सोशल मीडिया पर क्रिया प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें