फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर सवाल उठाए तो दो बेटियों संग कुएं में कूदी मां, दुधमुंही की तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 03 Jan 2020 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मां और एक बेटी को गोताखोरों ने निकाला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिठूर के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालीजनों के आरोप से क्षुब्ध होकर महिला ने गुरुवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला व उसकी बड़ी बेटी को बाहर निकाला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
एक दुधमुहीं की तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गांव निवासी महिला के पति को कैंसर था। बीमारी से परेशान होकर 29 जून को उन्होंने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटियां (एक ढाई साल व एक ढाई महीने) हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात शराब के नशे में धुत गांव निवासी युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीट दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मां से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसओ के मुताबिक महिला का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना के बाद ससुरालवालों ने उस पर ही गंभीर आरोप लगाए। इसी से तंग आकर उसने गुरुवार दोपहर कुएं में दोनों बेटियों के साथ छलांग लगा दी। गांव के युवक ने उसे कूदते देख लिया था। लिहाजा आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला व उसकी बड़ी बेटी को बाहर निकाला। एसओ ने बताया कि गोताखोर कुएं में कई घंटे तक दुधमुंही बच्ची की तलाश करते रहे लेकिन अभी तक वह नहीं मिल सकी है। 

 

4 of 5
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहाने से महिला के घर में घुसा था
जिस युवक पर छेड़खानी का महिला ने आरोप लगाया है, वह मोबाइल चार्ज करने के बहाने उसके घर पर दाखिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक  नशे में होने के कारण महिला ने उसे भगा दिया। इस पर उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहीं आर्थिक तंगी तो वजह नहीं
बिठूर एसओ के मुताबिक पति की मौत के बाद से वह परेशान थी। आशंका है कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने परिवार समेत खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि उससे इस बारे में जानकारी ली जा रही है। एसओ ने बताया कि महिला की एक मित्र ने उसे पांच हजार रुपये खर्च के लिए दिए थे। कुएं में कूदने से पहले रुपये में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें