यूपी के बांदा जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर अविवाहित प्रेमिका की मां ने अपनी ही बेटी के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
2 of 5
शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर प्रेमिका की मां ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इसपर राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो प्रेमिका ने लोगों का मोबाइल छीनकर तोड़ने का प्रयास किया। मां द्वारा बेटी को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर प्रेमिका की मां ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार प्रेमिका कृषि विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारी है। जिसके सम्बन्ध दो बच्चों के बबलू नाम के पुरुष से कई वर्षों से चल रहे हैं। प्रेमिका ड्यूटी जाने के बहाने घर से निकलकर बबलू यादव के साथ घूम रही थी।
4 of 5
शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर प्रेमिका की मां ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखा तो उसने युवती के बाल पकड़कर बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। साथ ही जमकर हंगामा काटा। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर प्रेमिका की मां ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की मां का कहना है कि बबलू यादव की दो शादी हो चुकी है। पहली पत्नी मर चुकी फिर उसने दूसरी शादी की। दोनो से एक-एक बेटी है। इसने मेरी बेटी को नौकरी के लालच में अपने प्रेमजाल में फंसाया है।