परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट से मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन महिला के शरीर पर चोट के भी निशान थे, लिहाजा हत्या के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर और साफ हो जाएगी। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस के मुताबिक कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नरैनामऊ गांव के गजराज सिंह ने पुत्री लक्ष्मीदेवी की शादी चार साल पहले मेदपुर गांव के आनंद गंगवार के साथ की थी। पति नर्सरी का काम करता है। घर में पति, सास-ससुर और ननद रहते हैं। पिता का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मीदेवी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। सोमवार को दोनों की हत्या कर शव लटका दिए और आत्महत्या की कहानी गढ़ दी।