फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एयरगन का छर्रा लगने से घायल बंदर की मौत, डीएम और वन अधिकारी के पास पहुंची पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Thu, 11 Jan 2018 09:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 5
घायल बंदर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर किदवई नगर एम-ब्लॉक में बंदर की मौत सिर में कील लगने और गिरने से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी मौत की वजह एयरगन का छर्रा बना है। पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई है। वन रक्षक की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 

2 of 5
घायल बंदर - फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर एम-ब्लॉक निवासी प्लास्टिक कारोबारी गोपाल गुप्ता के घर पर मंगलवार को बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया था। बंदरों ने गोपाल की पत्नी उर्मिला के पैर में काट लिया था। इससे झल्लाए गोपाल गुप्ता ने बंदरों पर एयरगन से छर्रे चला दिए थे। इसी दौरान एक बंदर तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा था और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

3 of 5
घायल बंदर
गोपाल गुप्ता ने बताया था कि बंदर के तीसरी मंजिल से गिरने के दौरान सिर में कील घुस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करने वाली अर्चना त्रिपाठी ने मामले की शिकायत जिला वन अधिकारी और जिलाधिकारी से की। अधिकारियों ने बुधवार को बंदर का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बंदर के सिर से एयरगन का छर्रा मिला।

4 of 5
घायल बंदर
जिला वन अधिकारी एसएस श्रीवास्तव के आदेश पर वन रक्षक बिधनू रेंज रामबाबू दोहरे ने आरोपी गोपाल गुप्ता के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बाबूपुरवा पुलिस ने वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर एयरगन जब्त कर ली है। इसमें आरोपी को अधिकतम 3 वर्ष का कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 5
घायल बंदर
कानपुर बाबूपुरवा थाने के कार्यवाहक एसओ योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें