संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर में चार दिन के प्रवास पर है। उनका कानपुर दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। जिस तरह से राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को पूरे देश में लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रत्याशित सफलता मिली है, उसी राष्ट्रवाद के मुद्दे को आरएसएस अभियान के रूप में आगे बढ़ाएगा।