मशहूर अभिनेता रवि किशन विवादों में घिरी फिल्म मोहल्ला अस्सी रिलीज होने के बाद यूपी के उन्नाव जिले पहुंचे। रवि किशन ने कहा कि लखनऊ या उन्नाव में जल्द ही एक फिल्म सिटी बनाने का प्लान है। इसके लिए योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह से भी बात की है। उन्होंने उन्नाव और लखनऊ के लोगों को शूटिंग फ्रेंडली बताया। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि दो साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म मोहल्ला अस्सी शुक्रवार को रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
शुक्रवार को इस फिल्म को न्यायालय द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी गई है। फिल्म में धर्मनाथ पांडेय (सनी देओल) सिद्धांतवादी पुरोहित और संस्कृत अध्यापक के रोल में हैं, जो काशी में विदेशी सैलानियों की घुसपैठ के सख्त खिलाफ हैं। उनके डर से ब्राह्मणों के अस्सी मोहल्ले में कोई चाहकर भी विदेशी किराएदार नहीं रख पाता। गिन्नी यानि कि (रवि किशन) टूरिस्ट गाइड की भूमिका में हैं। रविकिशन ने हंसते हुए मोहल्ला अस्सी फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा वेलकम टू होलिसिटी ऑफ बनारस,आइएम गिन्नी फेमिली टूरिस्ट् गाइड।
विज्ञापन
3 of 6
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
दूसरे डायलॉग में बोला सम्भल के रहना, मोहल्ला अस्सी है, यहां के लोग शंकराचार्य को चुनौती दे डालते हैं। राजनीति और धर्म पर आधारित इस फ़िल्म में बनारस की संस्कृति और वहां की झलक अच्छे से दिखाई देती है। रविकिशन ने बताया कि वह उन्नाव और आसपास के इलाके में तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। जिसमें जॉन अब्राहम के साथ वह बाटला हाउस फिल्म भी यहीं से शूट करेंगे।
4 of 6
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
रविकिशन ने कहा कि उन्होंने योगी सरकार में मंत्री स्वाती सिंह से भी फिल्मसिटी बनाने के संबंध में बात कर चुके हैं। जल्द ही एक फिल्मसिटी का निर्माण किया जाएगा। बताया कि फिल्मसिटी के लिए एमओयू साइन हो चुका है। रवि किशन से 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जौनपुर जिले से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ने के दौरान मिली करारी शिकस्त पर बात की तो वह फिल्मी अंदाज में बात को टाल गए साथ ही दोबारा जोर आजमायिश के संकेत दिए।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
आपको बता दें कि बीजेपी के केपी सिंह ने रवि किशन को काफी तगड़ी शिकस्त दी थी। जिसके बाद फरवरी 2017 में रवि ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। रवि ने यूपी को फिल्मी दुनिया के लिए बड़ा हब बताया। रविकिशन ने अमिताभ बच्चन को सूबे की शान बताया।
नवाबगंज स्थित एक कॉलेज में अभिनेता रविकिशन ने कहा कि दो साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड की हिंदी फिल्म मोहल्ला अस्सी शुक्रवार को रिलीज हुई है। यह फिल्म काफी समय से सेंसर बोर्ड में अटकी थी। फिल्म में सनी देओल व साक्षी तंवर बिल्कुल अलग नजर आए हैं। उन्होंने इस फिल्म में गिन्नी गुरु का किरदार निभाया है।