पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कन्नौज में विशाल जनसभा को संबाधित करते किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर भी खूब चुटकी ली। पीएम ने राहुल का बिना नाम लिए कहा कांग्रेस का एक नेता वोट मांगने आया है। उस नेता को नहीं पता कि आलू खेत में होता है या फैक्ट्री में। अागे पढ़िए माेदी के अलग-अलग अंदाज में दस तीखे वार जिसने सपा के गढ़ में खलबली मचा दी...
विज्ञापन
2 of 10
कन्नाैज में जनसभा काे संबाेधित करते पीएम नरेंद्र माेदी
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
ये किसानाें के लिए रैली निकालने वाले लाेग अालू की फैक्ट्री लगवाने की बात करते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
जनसभा काे संबाेधित करते हुए पीएम नरेंद्र माेदी
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
अंग्रेजी में यूपी का मतलब UP हाेता है, लेकिन यहां सबकुछ Down नजर अाता है।
4 of 10
कन्नाैज में जनसभा काे संबाेधित करते हुए पीएम माेदी
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
अखिलेश में अभी अनुभव की कमी है, कांग्रेस वाले कितने चतुर हैं इनकाे समझ नहीं अा रहा।
विज्ञापन
5 of 10
पीएम नरेंद्र माेदी कन्नाैज में जनसभा काे संबाेधित करते हुए
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
अखिलेश काे अपने पिता पर हुअा हमला भी याद नहीं रहा। कुर्सी की माेह में कांग्रेस के गाेद में बैठ गए।
विज्ञापन
6 of 10
जनसभा काे संबाेधित करने कन्नाैज पहुंचे पीएम नरेंद्र माेदी
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
काम बाेलता है या कारनामा
विज्ञापन
7 of 10
पीएम नरेंद्र माेदी सभा काे संबाेधित करते हुए
"भाइयो, बहनो! आज जो कन्नौज की ये इत्र की धरती है। ये धरती हिंदुस्तान के हर कोने में सुगंध फैलाती है। मैं आप लोगों से देश के सवा सौ करोड़ लोगों की खुशी बांटना चाहता हूं। स्पेस में भारत बार-बार नए विकास की सीमाएं पार करता चला जा रहा है।”
8 of 10
जनसभा काे संबाेधित करने कन्नाैज पहुंचे पीएम नरेंद्र माेदी
"ये समाजवाद की बात करने वाले, इंदिरा गांधी के जमाने से गरीबी हटाओ की माला जपने वाले कितने खोखले थे, कितना झूठ बोलते थे। क्या सरकार अमीरों के लिए होती है? क्या सरकार धन्ना सेठों के लिए होती है क्या? सरकार कुछ गिने-चुने कुनबों के लिए होती है? भाईयो, बहनो! सरकार गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित, युवा के लिए होती है। इनके लिए सरकार समर्पित होनी चाहिए। ये चुनाव आते ही गरीब-गरीब करते रहते थे, लेकिन कभी गरीबों के लिए ना कुछ सोचा और ना कुछ किया। '
9 of 10
पीएम नरेंद्र माेदी
कन्नौज इत्र से भी जाना जाता है और आलू से भी। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहू ने आलू की फूड प्रोसेसिंग के लिए, चिप्स बनाने के लिए वादा किया था कि नहीं। कारखाना लगा, आलू खरीदे, चिप्स बनी, बाजार में बिकी, किसी के पेट में गई। लेकिन, वो तो चुनाव जीत गए। अब उनसे हिसाब मांगोगे कि नहीं। हिसाब चुकता करोगे कि नहीं।
"कुछ लोग मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे। तीन-तीन महीने तक लोग बोलते रहे। लेकिन, हिंदुस्तान के गरीब से गरीब मतदाता ने उनको धूल चाटने के लिए मजबूर कर दिया।