फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय छाेड़ते ही चर्चा का विषय बन गए सपा के ये मंत्री, वायरल हुई एक फाेटाे

Sat, 18 Mar 2017 10:08 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
समाजवादी पार्टी के मंत्री ने छाेड़ा दफ्तर
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एेतिहासिक जीत के बाद अब यूपी में सत्ता परिवर्तन हाे चुका है। एेसे में अब समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में मंत्री अाैर विधायक रहे नेताअाें ने अपने आधिकारिक आवासों को छोड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को समाजवादी सरकार में मंत्री ने भी अपना कार्यालय खाली किया, लेकिन इसके बाद देखते ही देखते उनकी एक तस्वीर साेशल मीडिया पर वायरल हाे गई अाैर लाेगाें के बीच वह चर्चा का विषय बन गए।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
समाजवादी पार्टी, रविदास मेहराेत्रा
दरअसल वह नेता हैं समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा। उन्हाेंने लखनऊ स्थित अपने सरकारी कार्यालय काे खाली कर दिया। लेकिन इसके बाद वह लाेगाें के बीच चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
समाजवादी पार्टी रविदास मेहराेत्रा
दरअसल, उनके कार्यालय के मेन गेट पर जो ताला लगा है, उस पर 'मोदी मैजिक' लिखा है। सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद लोगों ने इसे यूपी चुनावों में चले मोदी मैजिक से जोड़ा। गौरतलब है कि रविदास मेहरोत्रा लखनऊ मध्य की सीट से चुनाव हार गये थे। रविदास मेहरोत्रा के साथ ही अन्य कई विधायकों और मंत्रियों ने लखनऊ में अपने कार्यालय खाली करने शुरू कर दिये हैं। इसके साथ ही सचिवालय में भी नेम प्लेट हटने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें