फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश की आग में जले दो डम्पर और एक फायर ब्रिगेड, धारा 144 लागू

Sun, 18 Dec 2016 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
जालौन में कोतवाली अन्तर्गत जालौन-औरैया मार्ग पर डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दो डम्पर फूंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर किसी प्रकार डम्पर की आग बुझाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने फायर बिर्गेड को भी आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों पर भी हमला किया। इस दौरान 2 पत्रकार चोटिल हो गए। 
 
विज्ञापन

दो बाइक सवार को डम्पर ने कुचला तो फूटा लोगों का गुस्सा

2 of 6
हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जालौन-औरैया मार्ग पर छत्रसाल इंटर कालेज के नजदीक एक डम्पर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दो पत्रकार भी हुए चोटिल

3 of 6
जलते हुए डम्पर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मृतको की पहचान मीरा देवी (50) अंस(3) पुत्र बंटू राजपूत, जय सिंह(55) निवासी उमरी रेंडर है। सम्बधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचती उससे पहले स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित होकर डम्पर में आग लगा दी।  

भारी पुलिस फोर्स तैनाती के बाद भी नहीं शांत हुई भीड़

4 of 6
डम्पर में आग लगने बाद मौके पर बुलानी पड़ी फोर्स - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को उग्र देख पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर कई थानों की पुलिस बल फायर बिर्गेड और डायल-100 मौके पर जा पहुंची।
विज्ञापन

उग्र भीड़ ने लगाई दो डम्पर में आग

5 of 6
भीड़ ने फूंके दो डम्पर - फोटो : अमर उजाला
जहां उन्होंने मामले की जानकारी कर उग्र भीड़ को शान्त कराया और फायर बिग्रेड को बुलाकर डम्पर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया,प्रयास किया जा ही रहा था कि अचानक भीड़ उग्र हो उठी और फायर बिर्गेड की गाड़ी में ही आग लगा दी साथ ही पुलिस बल पर पथराव करना शुरू कर दिया।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात बेकाबू हुए तो लगानी पड़ी धारा 144

6 of 6
आग बुझाने के आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
जिसमें एस डी ऍम और सी ओ के चोटिल होने की सुचना मिली है। साथ ही उपद्रवियों ने पत्रकारो पर भी पत्थरो से हमला किया है जिसमे एक न्यूज चैन के पत्रकार को पैर में गंभीर चोट आई। हालात बेकाबू होेते देख घटना स्थल पर धारा 144 लगानी पड़ी। इसके बाद दोनों बॉडी को पोस्टमार्डम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें