फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जेल फिर बनेगी मुख्तार अंसारी का ठिकाना, पत्नी ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 31 Mar 2021 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का ठिकाना एक बार फिर बांदा जेल होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यूपी एसटीएफ की विशेष टीम उसे लेने मोहाली (पंजाब) पहुंच चुकी है। बुधवार को मुख्तार को वहां से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन मोहाली की कोर्ट ने उसे पेशी के बाद वापस रोपड़ जेल भेज दिया।

अगली सुनवाई 12 अप्रैल को बताई गई है। उधर, यहां जेल में मुख्तार के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ठीक एक वर्ष पूर्व बांदा जेल से ही मुख्तार पंजाब भेजे गए थे। मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल से प्रशासनिक आधार पर 30 मार्च 2017 को बांदा जेल भेजा गया था। तब वह बैरक-15 में रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार भी उन्हें यही रखने की तैयारी है। गौरतलब है कि एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में रोपड़ (पंजाब) के विशेष सीजेएम द्वारा जारी वारंट पर मुख्तार को 21 जनवरी 2020 को पंजाब की रोपड़ जेल भेज दिया गया था। तब से वह वहीं हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी को यूपी में वापस लाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल उन्हें बांदा जेल में ही लाने की तैयारी है। बुधवार को मुख्तार के पंजाब से बांदा के लिए रवाना होने की खबर पर यहां जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां और तेजी से मुकम्मल कर लीं। बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि सुरक्षा आदि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

4 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट की अनुमति बिना मुख्तार पंजाब के हवाले
गैंगस्टर व विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पंजाब भेजने का प्रकरण भी काफी सुर्खियों में रहा। इस मामले में यहां के डिप्टी जेलर को निलंबन का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। मुद्दा यह था कि मुख्तार अंसारी को कोर्ट की बिना अनुमति के पंजाब भेज दिया गया। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने हलफनामे में भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मुख्तार अंसारी के कई मुकदमे एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज आदि अदालतों में चल रहे हैं। पंजाब भेजे जाने से पहले इन अदालतों से अनुमति लिया जाना जरूरी था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मोहाली (पंजाब) के विशेष न्यायिक प्रथम मजिस्ट्रेट का आदेश लेकर आई पंजाब पुलिस को जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी को सौंप दिया।

यहां जेल अभिलेखों के मुताबिक मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, हत्या की कोशिश आदि के लगभग एक दर्जन केस हैं। बिना संबंधित कोर्ट की अनुमति के मुख्तार अंसारी को पंजाब भेज दिए जाने पर बांदा जेल के तत्कालीन डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। तत्कालीन जेल अधीक्षक आरके सिंह कई महीने से अवकाश पर चल रहे हैं। हमीरपुर के जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी को उनका अतिरिक्त चार्ज दे रखा गया है।

मुख्तार की पत्नी ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार
रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर पंजाब से यूपी लाए जाने के दौरान अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार को मीडिया को भी जारी एक पत्र में अफशान अंसारी ने कहा है कि उनके पति मुख्तार मऊ जिले से बसपा विधायक हैं जो एक केस में चश्मदीद गवाह हैं। इस मामले में आरोपी एक भाजपा एमएलसी है जो सरकार का प्रभाव दिखाकर उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अफशान ने ये भी आशंका जताई कि उनके पति को बांदा जेल लाए जाने के दौरान उनका एनकाउंटर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें