यूपी के हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में प्रवेश करने से बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। 12 जुलाई को विद्यालय में ड्रेस वितरण करने पहुंची विधायक करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होने ध्रूम ऋषि के मंदिर में माथा टेका। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को होते ही भूचाल मच गया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 12
भाजपा विधायिका के मंदिर में माथा टेकने के मचा बवाल
विधायक के जाने के बाद गांववालों ने मंदिर को न केवल गंगाजल से शुद्ध कराया बल्कि मंदिर के अंदर विराजमान देवता को प्रयाग ले जाकर गंगा स्नान कराने की बातें भी सामने आ रही हैं। मंदिर में हवन पूजन, भागवत कथा कराने के साथ-साथ कन्या भोज भी हुआ है। इसकी वजह केवल इतनी थी कि मंदिर में विधायक मनीषा ने प्रवेश किया था।
विज्ञापन
3 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी
हमीरपुर मुस्करा खुर्द गांव में सैकड़ों साल पुराना ध्रूम ऋषि का मंदिर हैं। जहां पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आस्था जुड़़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर के अंदर महिलाओं और कन्याओं का जाना पुरातन काल से पूर्णतया वर्जित है। मंदिर में जाने वाली महिलाएं बाहर से दर्शन कर लौट जाती है। 12 जुलाई को विधायक मनीषा अनुरागी मुस्करा खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं थी।
4 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
तब गांव के कुछ लोग विधायक को मंदिर परिसर में सीसी सड़क बनवाने के लिए ले गए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ ध्रूम ऋषि मंदिर में प्रवेश कर चबूतरे पर बैठकर माथा टेका था। मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के बावजूद उस दौरान मौजूद तमाम गांववालों में किसी ने भी विधायक को इस बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
5 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
अब यहीं से महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश करने की बात फैल गई। विधायक के मंदिर में प्रवेश को लेकर ग्रामीण अशुद्ध मानकर किसी दैवीय आपदा से भयभीत हो गए। इस मामले के दस दिन बाद 22 जुलाई को गांव के महेश, शिवनारायन, सुरेश, किशनलाल, भवानीदीन, जगदीश सहित करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण निजी वाहनों से अपने खर्चे से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे।
विज्ञापन
6 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
वापस लौटकर ग्रामीणों ने पंडित श्यामलाल रजौनी वालों से गंगाजल से मंदिर शुद्धिकरण कर कथा पूजन और कन्या भोज कराकर पुन: धूम ऋषि की फूलों की पालकी की स्थापना कराई गई थी। महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश करने से गांववाले आस्था को ठेस पहुंचना बता रहे हैं। 15 दिन बाद मामले के गरमाने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
7 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि विद्यालय में ड्रेस वितरण करने विधायिका 12 जुलाई को आईँ। तब मंदिर परिसर में सीसी सड़क की मांग को लेकर करीब एक सैकड़ा ग्रामीण विधायक को मंदिर ले गए थे। आरोप लगाया कि जिस समय विधायक मंदिर में जाकर माथा टेक रहीं थीं तब किसी ने भी मंदिर के अंदर महिलाओं के प्रवेश वर्जित की बात नहीं कही।
8 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
प्रधान ने कहा कि उनके अनुसार गांव के इस मंदिर में ऐसी कोई परंपरा नहीं है। घटना के करीब 15 दिन बाद मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने साजिश रचकर मामला उछाला है। वहीं पूर्व प्रधान भरत राजपूत ने भी ग्राम प्रधान की बात का समर्थन करते हुए महिला विधायक का मंदिर में जाने का दोषी ग्रामीणों को बताया है।
9 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
उनका कहना है कि यदि वहां मौजूद लोग उन्हें रोकते तो विधायक मंदिर के अंदर नहीं जातीं। पूर्व प्रधान ने बताया कि मंदिर में स्थापित देवी देवताओं को गंगा स्नान के लिए एक साल से तैयारी चल रही थी। वहीं दबी जुबान से कुछ ग्रामीण इस प्रकरण को साजिश बता रहे हैं।
10 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
ग्रामीणों के अनुसार ध्रूमऋषि पांडवों के गुरू बताए गए हैं। गांव के 74 वर्षीय प्रभुदयाल का कहना था कि अज्ञातवास के समय पांडव यहां आए थे और धूम ऋषि ने उन्हें राजा विराट की नगरी में अज्ञातवास गुजारने की बात कही थी। जो उन्होंने अपने पूर्वजों से सुना है। गांव के ध्रूमऋषि के मंदिर को ग्रामीण आस्था का केंद्र मानते हैं। गांव के महेश मिश्रा का कहना है कि ध्रूम ऋषि की कृपा से ही इस क्षेत्र में बारिश होती है।
11 of 12
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
विधायक मनीषा अनुरागी का कहना है कि इस प्रकार की सोच देश के संविधान को चोट पहुंचाती है। अनुच्छेद 14 में उल्लेख है कि लिंग भेद नहीं किया जा सकता। कहा कि देश की प्रत्येक महिला को बराबरी का अधिकार है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने पूजा अर्चना के हर स्थान पर महिलाओं को जाने के निर्देश दिए हैं। यह कृत्य देश की आधी आबादी महिलाओं का अपमान है। बताया कि ऐसी सोच धार्मिक या सनातनी नहीं हो सकती।
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
मुस्करा खुर्द गांव में ध्रूम ऋषि के मंदिर को गंगाजल से धुलवाए जाने के मामले में भाजपा के जिला महामंत्री मदन मोहन राजपूत का कहना है कि अल्प बुद्धि वाले लोग ही इस तरह के दुष्प्रचार के काम करते हैं। कहा कि सनातन धर्म से ही महिलाओं को देश में सम्मान किया जाता रहा है।