फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार को कहा गैरजिम्मेदार

Fri, 23 Nov 2018 09:45 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति गैरजिम्मेदार है। विधायक ने गल्लामंडी नौबस्ता के धान विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 16 नवंबर को ही इसी जगह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया था। सपा विधायक का कहना है कि धान विक्रय केंद्र में फर्जीवाड़ा चल रहा है जो मुख्यमंत्री को दिखा नहीं या उन्होंने देखना ही नहीं चाहा।  
विज्ञापन

2 of 5
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
विधायक ने कहा कि किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही। बिचौलियों से धान खरीदा जा रहा है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जब निरीक्षण करने आए थे तो न जाने क्या उन्होेंने देखा। धान विक्रय केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
बिचौलिए किसानों को वापस कर देते है धान क्रय नहीं करने देते। जो बिचौलिये धान का 1350 रुपए का ले रहे थे वहीं अब मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद 1300 रुपए ले रहे हैं। रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि 8 बिल जो कटे वो किसान ले नहीं गए। उसकी तीनों प्रतियां लगी हुई हैं। इसका मतलब कि असली किसानों से खरीद हुई ही नहीं।
 

4 of 5
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
आगे की पुरी बिल बुक खाली है। मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पाया गया। विधायक अमिताभ को निरीक्षण के दौरान मौके पर 2 किसान मिले। देवेंद्र सिंह ग्राम जामू और वीरू यादव ने बताया कि पहले धान उड़ाकर साफ करके लाओ तब लेगें यह कहकर भगा दिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
इसके बाद भी जब किसान गांव से धान साफ कराकर लाता है तो उससे धान लेने से मना कर दिया जाता। हर दिन कितना सारा रुपया भाड़े में बर्बाद हो जाता है।  विधायक ने आरोप लगाया कि इससे यह स्पष्ट होता है मौजूदा सरकार किसानों के प्रति गैर जिम्मेदार है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें