फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पानी से भरे 12 फीट गहरे गड्ढे में मिला लापता बच्चे का शव, मासूम की मौत से बदहवास हुए परिजन

Sat, 16 Jan 2021 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
1 of 5
गड्ढे में मिला लापता बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुए त्रिभुवन (5) का शव घर से एक किमी दूर पानी से भरे 12 फीट गहरे गड्ढे में मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने त्रिभुवन की हत्या कर शव गड्डे में फेंके जाने का आरोप लगा हंगामा किया।

पुलिस अफसरों के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में पानी भरा पाया गया। त्रिभुवन कस्बे के जवाहर नगर निवासी मूलचंद अहिरवार का बेटा था। वह गुरुवार की शाम घर के पास ही खेलने के दौरान लापता हो गया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। मूलचंद्र की तहरीर पर कबरई थाना पुलिस ने त्रिभुवन की गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस व परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह पहाड़ पट्टा धारक बेटा सिंह को जवाहर नगर में ही एक गड्ढे से पास बच्चे चप्पलें की पड़ीं दिखाई दीं।

बेटा सिंह ने करीब 12 फीट गहरे गड्ढे का पानी मोटर के मदद निकलावा। तब उन्हें बच्चे का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना बेटा सिंह ने कबरई थाना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ कालू सिंह, करबई थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

3 of 5
गड्ढे में मिला लापता बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पिता मूलचंद अहिरवार, उनकी दो पत्नियां शकुंतला, सुनीता बिलख पड़े। दूसरी पत्नी सुनीता के चार बच्चों में राजेंद्र, गोलू, प्रमोद व एक बेटी छवि हैं। मृतक त्रिभुवन दूसरे नंबर का बेटा था। परिजनों और ग्रामीणों ने त्रिभुवन की हत्या कर शव पानी से भरे गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 

4 of 5
गड्ढे में मिला लापता बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ संचालकों ने खोदा मौत का गड्ढा
जिस गड्ढे में त्रिभुवन का शव मिला है, यह मौत का गड्ढा किसी और ने नहीं, जवाहर नगर और आसपास स्थित पहाड़ के पट्टाधारकों ने खोदा है। कबरई के पहाड़ वाले इलाकों में यह अकेला गड्ढा नहीं है, कई और गड्ढे हैं, जो हादसे की वजह बन रहे हैं।

इस बारे में पुलिस और खनिज विभाग के अफसरों को जानकारी है, लेकिन वह हाथ पर हाथ रखकर हादसे होने के इंतजार में बैठे रहते हैं। थानाध्यक्ष दीपक पांडेय का कहना है कि जिस गड्ढे में त्रिभुवन का शव मिला है, उसे आसपास के पहाड़ पट्टाधारकों ने खुदवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गड्ढे में मिला लापता बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
इस गड्डे में पट्टाधारक पानी जमा करते हैं। पहाड़ में काम के दौरान उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए इस पानी को टैंकर में भरवाने के बाद मशीन से छिड़काव करते हैं। यह गड्ढा किसने खुदवाया। इसका पता लगाया जा रहा है।

त्रिभुवन दो दिन से लापता था। शनिवार को उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर एक गड्ढे में मिला है। पोस्टमार्टम में त्रिभुवन की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। - एके श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें