फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रिसमस-डे पर हैवानियत' लड़की का भरोसा जीत फ्लैट में ले गए दोस्त, 'लाल चादर' देख उड़े होश

Thu, 27 Dec 2018 09:52 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कानपुर में गीतानगर स्थित आभा अपार्टमेंट में एक दरोगा की 16 साल की बेटी से उसके दोस्त ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंककर भाग निकले। घर पहुंचकर बेटी ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे यशोदा नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ काकादेव में एफआईआर दर्ज कराई है। तीन आरोपी बीटेक के छात्र और एक बीबीए का छात्र है। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में दो इंस्पेक्टर के बेटे और एक कांग्रेसी नेता का बेटा है। एसएसपी अनंत देव और एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपार्टमेंट पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 6
दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
बाबूपुरवा निवासी दरोगा की पत्नी के मुताबिक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी मंगलवार सुबह क्रिसमस के अवसर पर अपनी सहेली संग नजीराबाद घूमने गई थी। आरोप है कि बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला फुसला कर अपने साथ आभा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में ले गया।
विज्ञापन

3 of 6
दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
अनुराग ने अपने साथियों गाजीपुर के शुभम यादव, भदोही के जैकी दुबे और गोरखपुर के अभिषेक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी देर रात बेहोशी की हालत में बेटी को बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग गए। होश आने पर बेटी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। उसकी हालत इनती नाजुक थी कि वह फिर से बेहोश हो गई।

4 of 6
दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर काकादेव पुलिस ने चारों आरोपियों को आभा अपार्टमेंट से दबोच लिया। इसके बाद फॅारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सनी चादर और शर्ट मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

5 of 6
दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
सीओ स्वरूपनगर देवेंद्र कुमार के मुताबिक मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
आरोपी अनुराग मूलरूप से गोनाली चंदवाक, जौनपुर का रहने वाला है। उसके पिता अवधेश यादव पुलिस इंस्पेक्टर हैं। अनुराग ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले सोशल साइट पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। मंगलवार दोपहर वह उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आई थी। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वह उसे झकरकटी बस स्टैंड के पास छोड़कर चला आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें