फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः अलीगढ़ के बाद हमीरपुर में मासूम के साथ हैवानियत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 09 Jun 2019 06:50 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 10
घटनास्थल पर टेपिंग किए गए हिस्से को देखते डीआईजी एके राय व एसपी हेमराज मीना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना के आंसू अभी थमे भी नहीं कि हमीरपुर में दरिदों ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिले में लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरिंदे कक्षा पांच की 11 वर्षीय की छात्रा को घर के बाहर सोते समय अगवाकर उसे कब्रिस्तान ले गए। यहां दरिंदों ने उससे दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह बालिका का शव झाड़ियों के बीच मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से हुई नोकझोक - फोटो : अमर उजाला
गांव के ही बचड़ी बाबा कुशवाहा ने सबसे पहले छात्रा के शव को कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में देखा। इसके बाद पड़ोस के विनोद नाम के व्यक्ति को सूचना दी। विनोद अपनी मां व पड़ोसी मनोज को लेकर मौके पर पहुंचा। जहां तीनों व्यक्तियों ने बालिका के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

3 of 10
ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विनोद ने बताया इसके बाद उसने बालिका के माता-पिता को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पाकर उसके माता-पिता व दो भाई गांव पहुंच गए। छात्रा का पिता परिवार के साथ 12 दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। 

4 of 10
बालिका के पड़ोसी के घर के दरवाजे पर निरीक्षण करते एएसपी एसके सिंह व सीओ मौदहा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों डॉ. आरटी बनर्जी, डॉ. एके सिंह व डॉ. आशुतोष निरंजन के पैनल से किया गया। शव विच्छेदन के समय वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना और दुष्कर्म करने की भी पुष्टि हुई है। साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए दांत, नाखून व बाल के सैंपल के अलावा स्लाइड भी बनाई गई है। जिसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 10
इसी चारपाई पर सो रही थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात बालिका के साथ घर के बगल में रहने वाला ममेरा भाई भी लेटा था। इसी से दस कदम पर दूरी पर दाहिनी ओर ममेरे भाई के बाबा व बाई तरफ चारपाई पर पड़ोसी सोया था। इसके बावजूद घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को जरा भी भय नहीं लगा और छात्रा को अगवाकर ले गए।
विज्ञापन

6 of 10
जांच करता डॉग स्क्वायड, पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बांदा व हमीरपुर की पुलिस विभाग की फील्ड यूनिट टीमों व कानपुर से आए डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से लेकर छात्रा के घर और अन्य स्थानों पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। करीब तीन घंटे से अधिक दोनों टीमों ने छानबीन की और कई लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की। स्वाट टीम ने शुक्रवार रात एक साथ बैठकर शराब पीने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

7 of 10
घटनास्थल पर एडीएम से बातचीत करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था को लेकर गांव और घटनास्थल के आसपास एहतियात के तौर पर ललपुरा एसओ बांके बिहारी व जलालपुर एसओ वीरेंद्र कुमार को मय-हमराही के तैनात किया गया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया वह खुद थानाक्षेत्र में रहकर पूरे घटना क्रम पर नजर रखे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। 

8 of 10
डीआईजी को जानकारी देते एएसपी संतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद जोन के एडीजी एसएन सावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही एसपी को निर्देशित कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे को कहा।
 

9 of 10
बालिका के घर के बाहर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष, एएसपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण करने के बाद डीआईजी अनिल कुमार राय ने बताया प्रथम दृष्टया बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने दुष्कर्म किए जाने की बात से इंकार नहीं किया। कहा घटना का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव, सदर कोतवाल केपी सिंह, राठ कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला के अलावा कुरारा व सुमेरपुर थानाध्यक्ष को लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें