फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: चाची के अंतिम संस्कार में कम होता दिखा विधायक का रसूख, लोगों में संवेदना आक्रोश और दहशत

Thu, 01 Aug 2019 02:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव को भारी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के रसूख और उसके भाइयों की दबंगई के आगे हर वक्त दहशत में रहने वाले ग्रामीणों ने भी दुष्कर्म पीड़िता के साहस के आगे चुप्पी तोड़ी तो कल तक गांव में पसरा रहने वाला सन्नाटा बुधवार को छटा नजर आया। दहशत में घरों में दुबके रहने वाले ग्रामीण चाची का शव घर पहुंचने के बाद संवेदना जताने पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 6
चाची का शव पहुंचा तो गांव में भारी फोर्स मौजूद रही - फोटो : अमर उजाला
विधायक के विरुद्ध कभी कुछ भी न बोलने की हिम्मत जुटा पाने वाले लोग पीड़िता के परिवार के साथ खड़े नजर आए। जहां संवेदनाओं का ज्वार फूटा वहीं आक्रोश के साथ पीड़ित परिवार में अपनों को खोने की दहशत भी साफ नजर आई। सुबह करीब 7:10 बजे जैसे ही शव गांव की गलियों से होकर घर पहुंचा तो ग्रामीणों के घरों के दरवाजे खुल गए।

 
विज्ञापन

3 of 6
किशोरी का चाचा पत्नी काे मुखाग्नि देने घाट पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अपने कदम घरों से बाहर निकाले और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बुधवार को जो दृश्य गांव में दिखा वैसा पहले कभी नहीं रहा। गांव में विधायक का रसूख कुछ इस कदर रहा कि इस मामले में लोग कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समय-समय पर जांच करने पहुंची सीबीआई के आगे भी किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई। पांच पहले दुष्कर्म पीड़िता की दादी के निधन पर 20-25 लोग ही उसके घर पहुंचे थे। बुधवार को किसी ने पीड़िता की मां को सहारा दिया तो किसी ने अन्य परिजनों को संभाला।

 

4 of 6
घाट पर आईजी को गांव वालों ने घेर लिया - फोटो : अमर उजाला
मौसेरी बहन बोली, जेल से रची गई साजिश
रविवार को दुष्कर्म पीड़िता की चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई उसकी मौसेरी बहन ने मीडिया से समक्ष विधायक कुलदीप सेंगर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जो भी खूनी खेल उसके परिवार के साथ खेला जा रहा है उसके पीछे जेल में बंद विधायक का हाथ हैं। जेल से ही उसके इशारे पर करीबी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
पत्नी के अंतिम संस्कार पर पहुंचा किशोरी का चाचा - फोटो : अमर उजाला
शव वाहन पंचर होने से हुई देरी 
दुष्कर्म पीड़िता के घर से जैसे ही उसकी चाची का शव लेकर पुलिस गंगाघाट के लिए निकली तो कुछ कदम की दूरी पर शव वाहन का आगे का टायर पंचर हो गया। चालक ने आनन-फानन में पुलिस की मदद से पहिया बदला। करीब 20 मिनट बाद शव को घाट के लिए रवाना किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घाट पर मौजूद दुष्कर्म पीड़िता के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के वकील को देख चौकन्ना हुआ प्रशासन
गंगाघाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि दुष्कर्म पीड़िता के वकील अजेंद्र अवस्थी घाट पर पहुंच गए। वकील ने सीधे पीड़िता के चाचा से मुलाकात की। कुछ देर तक चली बातचीत के बाद डीएम ने उन्हें इशारा कर अपने पास बुलाया और मामले के संबंध में बात की। वकील के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में तेजी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें