फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनसान जगह पर बच्चे के साथ किया कुकर्म, पत्ता-पत्ता बयां कर रहा था 'दर्द की दास्तां'

Fri, 23 Mar 2018 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल पर खून के निशान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में एक मासूम को मंदिर घुमाने के बहाने ले गए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रही एक महिला दौड़कर आई।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में भीतरगांव के एक गांव में पांच साल का एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी, उधर से उसी गांव का रहने वाला सचिन (25) साइकिल लेकर निकला। बच्चे को अकेला देख उससे मंदिर चलने को कहा और अपनी साइकिल पर बैठाकर चला गया। गांव के बाहर स्थित नहर पटरी के किनारे सूनसान स्थान पर बच्चे से कुकर्म करने लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान बच्चे की चीख सुनकर खेतों पर काम कर रही एक महिला उधर दौड़ी और आरोपी को ललकारा तो वह महिला को धमकी देते हुए साइकिल पर बैठकर फरार हो गया। इधर, सूचना पाकर बच्चे के परिजन और गांव के लोग पहुंचे। मामला देख लोग आक्रोशित होने लगे। कुछ लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
घटनास्थल पर पुलिस
सूचना पाकर सीओ आरके चतुर्वेदी, कोतवाल देेवेंद्र कुमार दुबे और साढ़ चौकी प्रभारी कृष्ण लाल पटेल भी दल-बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। जबकि, बच्चे को डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया। कोतवाल देेवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें