फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः महिला के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी!,..पीटा फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर जंगल में फेंक दिया

Tue, 24 Apr 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ तीन युवकों ने तो बरबर्ता की सारी हदें ही पार कर दी। जानें क्या है पूरा मामला...


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहू सोमवार सुबह शौच के लिए गई थी। कई घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पड़ोस की दो लड़कियों ने बहू को गांव से दो सौ मीटर दूर खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। बहू के हाथ व पैर उसी के कपड़े से बंधे थे। मुंह में भी कपड़ा ठूूंसा हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
लड़कियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बहू के हाथ पैर खोले और उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता ने बताया कि गांव के बाहर तीन युवकों ने उसे रोक उससे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह उसे जंगल की ओर खींच ले गए। जहां उसके ही कपड़ों से हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह में भी कपड़ा भर दिया। मारपीट से महिला बेहोश हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
हसनगंज कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने दुष्कर्म की घटना से इंकार कर दिया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के पिता ने ससुरालीजनों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। सभी बिंदुओं पर तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें