फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संभलकर रहें यूपीवाले', मौसम विभाग ने दी Warning

Fri, 04 May 2018 10:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के ऊपर अचानक बने हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से अगले दो दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कहीं, कहीं पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से संभलकर रहने को कहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। दो दिन पहले कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पूरब की तरफ से अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। अब फिर वही स्थिति बन रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
दो दिन पहले आए तूफान के लिए मौसम विभाग तैयार नहीं था। उसके पास उस दिन शाम तक यह जानकारी नहीं थी कि देर रात तूफान आ सकता है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार पांच मई को शाम से मौसम में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। छह मई को भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
एक ही दिन में बढ़ गया तापमान 
एक दिन पहले बारिश की वजह से रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को रात का पारा 19 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह दिन का तापमान भी दो डिग्री ऊपर पहुंच गया। रात में हवा की नमी में कोई विशेष अंतर नहीं आया। दिन की हवा में नमी जरूर बढ़ गई।
शुक्रवार को कानपुर का तापमान
अधिकतम....35.8, न्यूनतम...23.3 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता....
अधिकतम...75 न्यूनतम...59 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें