फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में भी "जलप्रलय" के आसार, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Sat, 04 Aug 2018 08:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : अमर उजाला
जुलाई के अंत में बारिश ने जिस तरह की तेजी दिखाई है, उस तरह की तेजी अगस्त में भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कानपुर शहर और इसके आसपास तेज बारिश का सिलसिला वैसे तो सात अगस्त तक जारी रहेगा। लेकिन पूरे महीने अच्छी बारिश के आसार हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : अमर उजाला
पिछले 18 घंटे के बीच 38 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस तरह से पिछले तीन दिनों (1,2,3 अगस्त) में 500 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ देर के लिए दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश से कानपुर के रामादेवी चौराहे से लखनऊ की ओर जाने वाली सर्विस लेन में बड़ा सा गड्ढा हो गया। जिसमें शुक्रवार को बाइक सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। पूरी सड़क पर हुए गड्ढे से लोग बचकर निकलते रहे। बारिश से चकेरी की कई सड़को की हालत बिगड़ गयी है। वही रामादेवी चौराहे से आगे लखनऊ की ओर जाने वाली सर्विस लेन की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गयी है। 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का तापमान
अधिकतम...27.2,  न्यूनतम..23.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता...
अधिकतम..100,  न्यूनतम..95 प्रतिशत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें