कानपुर में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन की हवा में नमी अधिक रहने और बादल न रहने से प्रदूषण की मात्रा कम रही। एक दिन पहले सुबह सात बजे ही जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार था, वहीं मंगलवार को 275 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में धुंध और प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
आसमान खुला रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक-एक डिग्री की कमी आई है। हालांकि अगले चार दिन बादल रहने से फिर दिक्कत होगी। प्रदूषित कण आसमान में नहीं जा पाएंगे, इससे धुंध बढ़ेगी और सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में धुंध और प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, धुंध की कमी के कारण तापमान में भी कमी आई है। खुला आसमान होने की वजह से ओस अधिक पड़ी इसलिए फिर से ठंडक महसूस हुई। अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
4 of 5
कानपुर में धुंध और प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
आर्द्रता में अधिकतम में एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 और न्यूनतम में 10 प्रतिशत कमी के साथ 36 प्रतिशत रही। आगामी 10 नवंबर तक बादल रहने के आसार हैं। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापक यंत्र में सुबह से लेकर शाम तक एक्यूआई की स्थिति 300 से 175 तक रही।