फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के 'उन दिनाें के लिए' डाॅक्टराें ने दी सलाह, कहा-घबराने की नहीं है जरूरत

Fri, 11 May 2018 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर सिविल लाइंस स्थित हडर्ड स्कूल में किशोरावस्था पर हुई कार्यशाला में डाॅक्टराें ने छात्राओं से कहा कि उन दिनाें के दाैरान घबराने की नहीं, बल्कि खुलकर बात करने की जरूरत हाेती है। यह एक सहज प्रकिया है जाे हर महिला के साथ हाेती है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
मासिक धर्म के दिनों में छात्राएं असहज हो जाती हैं। इन दिनों वह माता-पिता और शिक्षिकाओं से भी खुलकर बात नहीं करती हैं। इसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह बात गुरुवार को हडर्ड हाईस्कूल सिविल लाइंस में त्याग एवं थ्री-डी संस्था की ओर से किशोरावस्था पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. दीक्षा पांडेय ने छात्राओं से कही।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
कार्यशाला में डॉ. अवध दुबे ने बताया कि इस कारण कई बार छात्राएं कुंठा में आ जाती हैं या फिर बीमार पड़ जाती हैं। इस दौरान छात्रों ने नाटक के मंचन से दिखाया कि कैसे मासिक धर्म के दौरान छात्राएं असहज होने की जगह परिजनों से खुलकर बात करें और खुद को नकारात्मक नजरिये से नहीं देखें। छात्रों ने तालियां बजाकर नाटक की सराहना की।
 
 

4 of 5
डेमो पिक
इसके बाद डॉ. किरन पांडेय, हडर्ड के प्रधानाचार्य विनसेंट ने छात्रों को मोटीवेशनल स्पीच दी और छात्रों ने वहां मौजूद एक्सपर्ट से खुलकर सवाल पूछे। इसमें बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बीएनएसडी बालिका इंटर कॉलेज, ओंकारेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, मैथाडिस्ट स्कूल, पूर्णचंद विद्या निकेतन, डीपीएस आजाद नगर, एलेन हाउस स्कूल के छात्र शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
संस्था की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए मणिपाल से आए हुए एमबीबीएस कर रहे भावी डॉक्टर जानवी भट, शैरन नरूल, प्रियंका पाठक, सप्तर्षि बाजपेई, सुशांत बाजपेई, डॉ. दीक्षा पांडेय ने छात्रों को प्रजनन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह विषय कम चर्चित है लेकिन जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें