फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी शादियों के चर्चे खूब सुने होंगे...लेकिन ये शादी तो बन गई जमाने के लिए नजीर

Sun, 13 Jan 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
बैंडबाजा, घोड़ा और न बाराती, दूल्हा-दुल्हन बन गए जीवन साथी... यह कोई फिल्मी गीत की लाइन नहीं बल्कि हकीकत है। कुछ ऐसा ही नजारा विकासखंड चरखारी के ग्राम टिकरी में शनिवार को सादगी के साथ हुई शादी में देखने को मिला। जहां वर के घर पहुंची वधु की एक घंटे के अंदर महज 500 रुपये के खर्च पर शादी हुई। इस शादी में ग्रामीण, और प्रधान के साथ ही वर व वधु पक्ष के लोग गवाह बने। यह शादी कई कारणों से चर्चा का विषय बन गई। लोग एक दूसरे से कह रहे थे...भाई, आज के जमाने में ऐसी शादी तो एक मिसाल है, इस शादी को चाहकर भी कोई भूल न पाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में थाना खरेला के ग्राम टिकरी में शनिवार को आशाराम राठौर के दरवाजे पर उसके पुत्र देशराज (28) की हुई शादी ने समाज में मिशाल पेश कर दी। छतरपुर मध्यप्रदेश के ग्राम मुखर्रा निवासी जगमोहन साहू की पुत्री ऊषा (24) की शादी तीन वर्ष पहले ओमनाथ के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले पति पत्नी के बीच विवाद होने पर रिश्ता टूट गया और दोनों अलग अलग रहने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
ऊषा के पिता ने बेटी की शादी के लिए आशाराम से बातचीत की और सादगी से शादी करने की तिथि तय की गई। शनिवार को ऊषा का बड़ा भाई काशीराम माता-पिता के साथ टिकरी गांव पहुंच गया। देशराज की शादी की चर्चा गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

4 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के बाद दोनों ने एक दूसरे को जयमाला डालकर हमसफर चुना। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की बारिश कर सादगी भरी शादी का समर्थन किया। फिजूलखर्ची मुक्त शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं ग्रामीणों में से किसी ने चाय-नाश्ता तो किसी ने फूलों का खर्च उठाया। एक घंटे के अंदर देशराज और ऊषा की हुई शादी में दर्जनों ग्रामीणों ने गवाह बनकर लिखित सहमति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें