फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मुख्तार अंसारी और उनकी बेगम अफशा की मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल नहीं, शासन-प्रसासन के होश उड़े

Wed, 10 Jan 2018 09:19 AM IST
रशीद सिद्दीकी/पंकज शर्मा, अमर उजाला, बांदा

सार

- बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में पड़ा दिल का दौरा
- पत्नी की भी हालत बिगड़ी, दोनों लखनऊ रेफर
- पत्नी और बेटों से मुलाकात के दौरान बिगड़ी हालत
- शासन से लेकर अफसर तक लेते रहे पल-पल की खबर
विज्ञापन
1 of 10
शासन से लेकर अफसर तक लेते रहे पल-पल की खबर
बांदा के मंडल कारागार में पत्नी से मुलाकात के दौरान बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया। उनकी खराब हालत देख सदमे में उनकी पत्नी भी बेहोश हो गईं। आनन-फानन जेल प्रशासन ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां लगभग ढाई घंटे के प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भारी सुरक्षा में अलग-अलग एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया गया।
गाजीपुर निवासी और मऊ सदर से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी मंडल कारागार में पिछले वर्ष 20 मार्च से निरुद्ध हैं।


                            
विज्ञापन

पत्नी और बेटे आए थे मिलने

2 of 10
विधायक मुख्तार अंसारी की धर्मपत्नी अफशा अंसारी।
विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें कुछ दिनों के लिए उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया था। बाद में वह फिर यहां वापस आ गए। मंगलवार को जेल में उनसे मिलने पत्नी अफशा अंसारी और पुत्र अब्बास अंसारी व उमर अंसारी आए थे। जेलर के बगल में स्थित कक्ष में विधायक अपनी पत्नी और बेटों से बात कर रहे थे। इसी बीच मुख्तार अंसारी के सीने में दर्द हुआ और लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें पसीना आ गया।

 
विज्ञापन

एंबुलेंस में लिटाकर भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया

3 of 10
ट्रामा सेंटर में भर्ती विधायक मुख्तार अंसारी को देखने के लिए कक्ष के बाहर अधिकारी और परिजन।
यह देख पत्नी अफशा भी घबरा गईं और उनकी भी तबियत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर गिर पड़ीं। जेल में हड़कंप मच गया। जेल के डाक्टर, फार्मासिस्ट और जेल अधिकारियों व कर्मियों ने आननफानन स्ट्रेचर से एंबुलेंस में लिटाकर 12.40 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। ट्रामा सेंटर में बने वार्ड में दोनों को शिफ्ट कर इलाज शुरू हुआ। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डा. विनीत सचान, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. केएल पांडेय और वरिष्ठ फिजीशियन डा. एसडी त्रिपाठी तथा प्राइवेट चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक ने विधायक और उनकी पत्नी का इलाज किया। ईसीजी और शुगर टेस्ट कराए गए।
 

एसपी शालिनी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल लिया

4 of 10
अस्पताल में विधायक की जानकारी लेने आए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी शालिनी।
इसी बीच खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक के परिजन और समर्थक भी शामिल थे। मीडियाकर्मियों को परिजनों ने खदेड़ने की कोशिश की। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी शालिनी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल लिया। करीब 3 बजकर 19 मिनट पर विधायक दंपति को एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। विधायक के पुत्र अब्बास अंसारी ने बताया कि लखनऊ स्थित लॉरी कार्डियोलॉजी सेंटर में उनका इलाज चलता है, वहीं ले जाएंगे। विधायक को ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस’ और पत्नी अफशा को 108 एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया गया। अस्पताल के डा. केएल पांडेय व एक नर्सिंग स्टाफ भी उनके साथ गया है। सीएमओ डा. संतोष कुमार व सीएमएस डा. किशोरीलाल समेत क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह (नगर), विवेक सिंह (सदर), प्रभारी निरीक्षक शशि प्रसाद पांडेय भी मौजूद रहे। इस दौरान ट्रामा सेंटर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
 
विज्ञापन

बीपी, शुगर समेत हैं कई रोग

5 of 10
मुख्तार अंसारी
बांदा जिला अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डा. केएल पांडेय ने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी को ब्लड प्रेशर, शुगर, स्पॉंडलॉइटिस, सीने में संक्रमण के अलावा हायपरटेंशन की शिकायत है। ब्लड प्रेशर 110-150 था, जो सामान्य से करीब 20 व 30 ज्यादा था। शुगर भी बढ़ा था। पत्नी अफशा भी डायबिटिक और हायपरटेंशन से पीड़ित हैं।
 
विज्ञापन

जेल में हर हफ्ते होता है चेकअप

6 of 10
मुख्तार अंसारी
बांदा जिला अस्पताल के सीएमएस डा. किशोरीलाल और मंडल कारागार के जेलर विवेकशील त्रिपाठी ने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी का लगातार चेकअप होता है। हर हफ्ते अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. केएल पांडेय और डा. एसडी त्रिपाठी उनका चेकअप करने जाते थे। पिछले हफ्ते ही उनका जेल में चेकअप हुआ था।
 
विज्ञापन

सरकार से लेकर अफसर तक लेते रहे खबर

7 of 10
मुख्तार अंसारी की पुरानी तस्वीर
विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने की खबर फैलते ही उत्तर प्रदेश शासन समेत प्रशासनिक, पुलिस और जेल के बड़े अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार ने डीएम और एसपी से जानकारी ली। यहां के अधिकारी पल-पल की जानकारियां उच्चाधिकारियों को देते नजर आए। यहां के स्थानीय बसपा पदाधिकारियों का पता नहीं रहा। कोई भी अस्पताल झांकने तक नहीं पहुंचा।
 

विधायक के आगे दूसरे मरीज रहे बौने

8 of 10
मुख्तार अंसारी
विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत ने ट्रामा सेंटर की हालत बिगाड़ दी। यहां भर्ती मरीज और तीमारदार लगभग दो घंटे कैद रहे। अधिकारियों की सख्ती और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी से अस्पताल में अफरातफरी का आलम रहा। डाक्टरों को दूसरे मरीजों को देखने की फुर्सत नहीं रही।
 

9 of 10
बांदा का ट्रामा सेंटर
सड़क दुर्घटना और छत से गिरे घायलों के परिजनों के शोर मचाने पर डाक्टरों ने उनका इलाज किया। लखनऊ ले जाने के दौरान वार्ड से लेकर एंबुलेंस तक पुलिस ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गैलरी बना दी थी। इमर्जेंसी वार्ड के बाहर की कुंडी लगा दी गई।
 
विज्ञापन

10 of 10
बांदा अस्पताल
​लगभग 40 मिनट तक वार्डों में भर्ती मरीज के तीमारदार कैद रहे। उधर, ट्रामा सेंटर के बाहर अधिकारियों के बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से दूसरे गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस मुख्य द्वारा तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें