फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक हत्याकांड: चेहरे-सिर की हड्डियां टूटी थीं, मार्केट में लगे CCTV बंद, त्रिनेत्र के सहारे बढ़ रही जांच

Wed, 08 Jan 2025 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू में मैकेनिक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की जांच में मार्केट में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। एसबीआई बैंक की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के चलते घटना वाले दिन काम नहीं कर रहे थे। वहीं, यूनियन बैंक में बाहर की तरफ लगा कैमरा काम कर रहा था, लेकिन घने कोहरे के चलते कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
Mechanic murder case - फोटो : amar ujala

कानपुर में बिधनू के रमईपुर में सोमवार सुबह रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता की मार्केट में बने ई- रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मोटर मैकेनिक शहाब की ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में सिर और चेहरे सभी हड्डियां टूटी मिलीं।

चेहरे और सिर पर करीब सात चोटें पाई गईं। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। अब पुलिस सीडीआर और ऑपरेशन त्रिनेत्र की तहत लगे कैमरों के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्या के बाद शहाब का मोबाइल फोन भी हत्यारे साथ ले गए।

विज्ञापन

2 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala

पूछताछ में नहीं मिला कोई सुराग
घटनास्थल पर मोबाइल न मिलने से पुलिस उसके नंबर की सीडीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सर्वर काम न करने से सीडीआर के साथ बीटीएस रिपोर्ट अभी तक नहीं पाई है। जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को उठाया था। पूछताछ में कोई सुराग न मिलने पर सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन

3 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
घने कोहरे के चलते नहीं दे रहा कुछ दिखाई
मार्केट में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। एसबीआई बैंक की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के चलते घटना वाले दिन काम नही कर रहे थे। वहीं, यूनियन बैंक में बाहर की तरफ लगा कैमरा काम कर रहा था, लेकिन घने कोहरे के चलते कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।

4 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
यह था मामला
बिधनू के रमईपुर में नगर पंचायत में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता की निर्माणाधीन मार्केट में ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। सोमवार सुबह जाजमऊ निवासी मोटर मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) का खून से सना हुआ शव चारपाई में पड़ा हुआ मिला था। छोटे भाई नायाब ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

5 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले मिले
सोमवार सुबह ई-चार्जिंग सेंटर खुलने पर शव के पास में ही खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन

6 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
मार्केट का निर्माण करा रहे हैं सेवानिवृत्त अभियंता
वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। रविशंकर ने बताया कि बिधनू निवासी उनका चालक नीरज यादव अक्सर उनकी बोलेरो कार में काम कराने के लिए जाजमऊ निवासी मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) के पास ओरियारा गांव स्थित न्यू औतार मोटर्स ले जाता था।
विज्ञापन

7 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
रात 10:30 बजे तक शहाब  संपर्क में था
उसी के साथ रविवार शाम शहाब कार गैराज खोलने की बात करने मार्केट आया। रात में उसने चार्जिंग सेंटर पर ही रुकने की बात कही, तो रवि ने अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रुकने वाले कुल्हौली निवासी विजय मौर्य को फोन कर रुकने के लिए मना कर दिया। रवि के अनुसार रात 10:30 बजे तक शहाब उनके संपर्क में था।

8 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
तीन खाली देशी शराब के पौवे पड़े मिले
सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा, तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देशी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे।

9 of 10
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर आरा मशीन में दो बार पहुंचा खोजी कुत्ता
जांच के लिए पहुंचा पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर रौतारा रोड स्थित आरामशीन के पास जाकर रुक गया। दोबारा घटनास्थल से दुर्गंध के आधार पर कुत्ता आगे की गली से होकर पांच सौ मीटर दूर तक चक्कर काटने के बाद नई सोसाइटी के पास से होते हुए फिर आरा मशीन के पास आकर रुक गया।
विज्ञापन

10 of 10
इसी गाड़ी से छात्राओं को कुचला - फोटो : amar ujala
कैमरे के कनेक्शन वायर हटे हुए थे
मार्केट के अंदर और बाहर दो कैमरे लगे थे। कैमरे के कनेक्शन वायर हटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, लेकिन रात में घना कोहरा होने से कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें