बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार को रमईपुर में अकबरपुर और कानपुर नगर लोकसभा सीट के लिए संयुक्त रूप से प्रचार करेंगी। हालांकि उनका फोकस अकबरपुर प्रत्याशी पर ही अधिक रहेगा। जिस वक्त वे रमईपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी, गठबंधन के सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उसी वक्त अपने प्रत्याशी के लिए शहर में जनसभा करेंगे।