फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी हाथ से निकला तो अखिलेश पर भड़कीं मायावती, अब कानपुर-बुंदेलखंड में 2022 के लिए किया कुछ ऐसा

Tue, 04 Jun 2019 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। यहां बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी के बाद पार्टी ने यह अहसास कराने का प्रयास किया है कि वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल यादव, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : ट्विटर
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली, जितेंद्र संखवार, भीमराव अंबेडकर व चिंतामणि को सौंपी है। सभी जिला व नगर कमेटियां बरकरार रखी गईं हैं। महीने भर के भीतर पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की थी। इसमें पार्टी के मंडल व जिला प्रभारी शामिल हुए थे। अपाको बताते चलें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा बसपा ने गठबंधन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
मायावती - फोटो : एएनआई
इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के प्रदर्शन पर पार्टी मुखिया ने नाराजगी जताई थी। इस बात पर चिंता जताई गई कि जहां से जीत सकते थे वहां बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। कानपुर देहात, फर्रुखाबाद में अनुसूचित वोटों के भाजपा में जाने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की पकड़ को कमजोर माना गया। हालांकि यहां के मंडल प्रभारी नौशाद अली के काम की तारीफ हुई और उन्हें इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर व आजमगढ़ मंडल की नई जिम्मेदारी दी गई।

4 of 5
मायावती - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड में बड़ा फेरबदल किया गया। यहां की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को सौंपी गई। इसके साथ जितेंद्र संखवार, भीमराव अंबेडकर, चिंतामणि भी बतौर मंडल प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
मुनकाद अली को मेरठ मंडल में अच्छा काम करने की वजह से कानपुर-बुंदेलखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर मंडल के प्रभारी रहे बौद्ध प्रिय गौतम को लखनऊ और बरेली मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि कानपुर-बुंदेलखंड में पार्टी के कम होते जनाधार की वजह से ही यहां मुनकाद अली की अगुवाई में तगड़ी टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें