फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्याः भूल कर भी आज न करें ये काम, शरीर और भविष्य पर पड़ेगा दुष्परिणाम

Tue, 16 Jan 2018 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौनी अमावस्या 2018
मौनी अमावस्या का दिन बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन किए गए उपाए शुभ फल प्रदान करते हैं वहीं कुछ चीजों के सेवन से न सिर्फ शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि भविष्य में भी दुष्परिणाम हो सकता है।
जानें, मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें.... 
 
Trending Videos
विज्ञापन

ये उपाय दूर करेगा बेरोजगारी   

2 of 5
मौनी अमावस्या 2018
बेरोजगार व्यक्ति अमावस्या की रात अगर ये उपाय करें तो निश्चित ही उसे रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए 1 नीबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में इसको फेंक दें। इस उपाय से बेरोजगार व्यक्ति को लाभ की संभावना बनेगी। 
 
विज्ञापन

भूल कर भी न करें ये कार्य  

3 of 5
मौनी अमावस्या 2018
मौनी अमावस्या के दिन किसी को भी अपशब्द कहने से बचें साथ ही शराब आदि नशे से दूर रहें। इसके सेवन से आपके शरीर और भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं। 
 

ये उपाय दूर करेगा कालसर्प दोष 

4 of 5
मौनी अमावस्या 2018
अगर आप कालसर्प दोष से ग्रसित हैं तो सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाए से कालसर्प दोष से सहज शांति मिलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें दान 

5 of 5
मौनी अमावस्या 2018
- गरीबों और जरूरत मंदों को कपड़े दान करें। 
- भूखों को भोजन कराएं। 
- चींटियों को शक्कर मिला आटा डालें। 
- गाय के घी का दिया जलाएं। 
- नदी में घी का जलता दिया छोड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें