पुलवामा आतंकी हमले में शहीद कन्नौज के सीआरपीएफ जवान प्रदीप सिंह यादव की पत्नी नीरज ने गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीसी लाल व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
2 of 5
पदभार ग्रहण करती शहीद की पत्नी नीरज
शहीद की पत्नी ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया था। नीरज ने इस दौरान सीएम से बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए कानपुर में स्थानांतरण कराए जाने की सिफारिश की है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि वह कन्नौज में पदभार ग्रहण कर लें।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
जल्द बदलाव करा दिया जाएगा। तहसील तिर्वा के अजान गांव निवासी प्रदीप सिंह यादव पुलवामा में आतंकवादियों के आत्मघाती हमले में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया था।
4 of 5
डेमो
बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया। गुरुवार दोपहर शहीद की पत्नी अपने बहनोई के साथ बीएसए दफ्तर पहुंचीं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व बीएसए ने नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यभार ग्रहण कराया।
हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री से कानपुर स्थानांतरण की सिफारिश की है। उनसे कहा कि बच्चे कानपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। इससे कन्नौज में नौकरी करने में दिक्कत होगी।