फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआई-17 क्रैश: दीपक के फेसबुक पर आखिरी अल्फाज- जिंदगी से कोई शिकवा भी नहीं...

Fri, 01 Mar 2019 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई। पढ़ें दीपक की फेसबुक वॉल पर लिखे कुछ शेर...
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
दीपक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था 'कैसे मैं किसी को बोलूं हैप्पी दिवाली, कितने घरों का दीपक बुझ गया, वहां तो हो गई काली दिवाली। आओ सलाम करें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून देश के काम आता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
उनकी फेसबुक वॉल पर लिखी चंद लाइनों को जब पढ़ा तो आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने दिवाली के समय शहीदों की दास्तां को बयां किया था, दीपक ने देश की खातिर शहादत पाना खुशनसीबी बताई थी।

 

4 of 6
डेमो
उसके दोस्तों ने बताया कि अक्सर गाने गुनगुनाता रहता था। उसे शेर-ओ-शायरी भी लिखने का शौक था। वह फेसबुक पर अपने दिल के जज्बातों को लिखा करता था। दीपक ने 19 नवंबर 2018 को आखिरी बार फेसबुक पर एक लाइन का शेर लिखा था। जिंदगी से कोई शिकवा भी नहीं है....।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
इससे पहले भी दीपक ने लिखा था कि बेच दूं क्या तुम्हारी यादों को, मौत है कि अच्छा दाम दे रही है। इसके अलावा दीपक ने लिखा था, किसके लिए जन्नत बनाई है ये खुदा, कौन है यहां जो गुनहगार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
इसके बाद दीपक ने लिखा था कि - जिंदगी ये तेरी खरोंचे हैं मुझ पर, या फिर तू मुझे तराशने की कोशिश में है। 8 जनवरी 2018 को लिखा इंसान भी डस लेता है, जहर डाल के लफ्जों में। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें