फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र और दिवाली के लिए सज गए बाजार, स्पेशल डिजाइनर कपड़ाें और ज्वैलरी ने मोह लिया मन

Tue, 01 Oct 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र और दिवाली सीजन में खरीदारी के लिए अग्रिम महिला मंडल ने सोमवार को महफिल रेस्टोरेंट में दिवाली हाट का आयोजन किया। यहां पर स्पेशल डिजाइनर कपड़े, घर सजाने का सामान, जंक व एडी ज्वैलरी, डिजाइनर दीया, फ्रैगनेंस कैंडल आदि ग्राहकों को खासा लुभा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
यहां शहरवासियों ने खूब खरीदारी की। इस मौके पर मंडल की अध्यक्ष सविता गुप्ता, बीना अग्रवाल, स्वाति जैन, गुंजन जैन, किरन गर्ग, मधु जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
हाट में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ डिजाइनर सूट के स्टॉल पर नजर आ रही थी। यहां पर चंदेरी सूट, माहेश्वरी साड़ियां ग्राहकों को पसंद आईं। डिजाइनर ने बताया कि ये साड़ियां व सूट लाइट वेट भी होती हैं और हर त्योहार के लिए बेहतर।

 

4 of 5
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
इनके दाम 500 रुपये से 10,000 रुपये तक हैं। महिलाओं को ये साड़ियां खूब पसंद आईं। वहीं, पश्मीना का शॉल, गरबा कोटी की भी खूब खरीदारी हुई। हाट में डिजाइनर कपड़े, दीये, बंदनवार आदि लोगों को खासा पसंद आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
80 रुपये से 350 रुपये तक मिलने वाले ये दीये कई आकार और खुशबू में थे। इसके साथ ही यहां पर सूट, लैंप शेड, ज्वैलरी आदि सामानों की भी खासा बिक्री रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें