कानपुर के ईश्वरीगंज गांव में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद पर एक ‘बिटिया का जादू’ खूब चला। लड़की की बुलंद आवाज सुनकर राष्ट्रपति की पत्नी ने उसे मंच पर बुलाया और शाबादी दी।
विज्ञापन
2 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर की बिटिया मानसी द्विवेदी बुलंद आवाज के साथ स्वच्छता पर ऐसी गरजी कि राष्ट्रपति के मंच पर उसका जादू चल गया।
विज्ञापन
3 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
राष्ट्रपति उससे इतना प्रभावित हुए कि उसे दुलारा, हाथ मिलाया, शाबाशी दी और राष्ट्रपति भवन आने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मानसी मुझसे मिलने राष्ट्रपति भवन आएगी तो मुझे बहुत खुशी होगी।
4 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
एनसीसी कैडेट मानसी द्विवेदी को स्वच्छता पर बोलने के लिए दो मिनट का मौका मिला था। एनसीसी की ड्रेस में मंच पर पहुंचते ही जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
5 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
मानसी ने कड़क आवाज में कहा कि ‘उस भारत के पुत्र हो तुम जिसे भारत मां कहकर बुलाते हो, क्या घर पर रहने वाली जननी मां पर पान थूककर आते हो, उसके आंचल पर भी क्या तुम यूं ही दाग लगाते हो। इसके बाद करीब डेढ़ मिनट तक मानसी धारा प्रवाह बोलती रही।’
विज्ञापन
6 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
भाषण खत्म होने के बाद जाते समय मानसी को राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने अपने पास बुलाकर शाबाशी दी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान कई बार मानसी की जमकर तारीफ की। राष्ट्रपति से सराहना मिलने पर मानसी बहुत खुश है।
विज्ञापन
7 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
वह कहती है कि राष्ट्रपति से सराहना मिलने के बाद उसे लग रहा है कि वह अच्छी वक्ता है। वह इसे और बेहतर करने का प्रयास करेगी।
8 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
मानसी ने कहा कि जिंदगी में यह नया अनुभव है। राष्ट्रपति के मंच से भाषण देने और उनकी सराहना मिलने की बात कभी सोची भी नहीं थी। इसका श्रेय मां, पिता और एनसीसी अफसर कर्नल शुभ्रा राजपूत को जाता है। मानसी आईएएस बनना चाहती है।
9 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
मानसी को जानिए
कानपुर सिविल लाइंस स्थित दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मानसी द्विवेदी बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट भी है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में स्वच्छता पर भाषण देने के लिए उन्होंने एनसीसी हेड क्वार्टर में अपना प्रजेंटेशन दिया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया मानसी
कानपुर शहर भर के कॉलेजों में सबसे बेहतर प्रजेंटेशन देने के कारण मानसी को राष्ट्रपति के मंच से बोलने का मौका मिला। शुक्लागंज के कंचन नगर में रहने वाली मानसी के पिता एलबी द्विवेदी दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में क्लर्क हैं। मां का नाम बबिता द्विवेदी है।