हुजूर, मैं मरा नहीं जिंदा हूं ... शनिवार दोपहर कानपुर में एसडीएम सदर संजय कुमार के दफ्तर पहुंचा बुजुर्ग (90) ठंड से कंपकंपाते हुए यही रट लगाए था। बुजुर्ग बोला, मेरा नाम सोनेलाल है और ईश्वरीगंज, बिठूर में रहता हूं। कुछ लोगों ने मुझे मृत बताते हुए जमीन हड़पने के लिए वरासत (घर के मुखिया के निधन के बाद जमीन अपने नाम कराने) का मुकदमा दाखिल कर दिया है। ये देखिए मेरा आधार कार्ड, ये पैन कार्ड, ये वोटर आईडी...। इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि एसडीएम चौंक गए।