फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की मौत देख पति ने घोंट दिया डेढ़ साल के बेटे का गला फिर खुद लगाई फांसी, 3 दिन बाद मिलीं लाशें

Tue, 23 Jul 2019 04:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
पति पत्नी और बेटा (मृतक) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से तीन लाशें तीन दिन बाद निकाली गईं। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से मां बेटे और पिता की सड़ी हुई लाशों को निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीआईजी व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राठ कस्बे के गुलाब नगर निवासी बृजेंद्र राठौर (31) पुत्र सुखदेव व उसकी पत्नी गीता (25) के शव अपने ही घर में फांसी पर झूलते मिले।

 
विज्ञापन

2 of 6
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पास में ही फर्श पर उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पार्थ भी मृत पड़ा था। तीनों के शव सड़ चुके थे, जिनसे तेज दुर्गंध निकल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ब्रजेंद्र ने पुत्र की हत्या व पत्नी के साथ आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। मौत की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद लिखा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बेटे की मौत पर बदहवास मां और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही डीआईजी दीपक कुमार, एसपी हेमराज मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ शुभसूचित, कोतवाल मनोज शुक्ला सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतक ब्रजेंद्र दिल्ली में परचून की दुकान किए था। जहां से दो माह पहले ही वापस घर लौटा था। जबकि मृतका गीता राठ के सीएचसी में नर्स की प्राइवेट ट्रेनिंग लेने जाती थी।

 

4 of 6
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस एवं रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शवों की हालत देख घटना तीन दिन पुरानी लग रही है। मृतक मूल रूप से महोबा जनपद थाना खरेला के टिकरी गांव निवासी थे। उसके पिता सुखदेव चित्रकूट जनपद में राजस्व विभाग में लेखपाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई रोहित अपनी विवाहित बहन कल्पना के यहां इंदौर में रहकर मेडिकल की तैयारी करता है। कल्पना को प्रसव होने के चलते करीब एक माह से उसकी मां सरस्वती भी इंदौर में ही थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
एक घर से तीन लाशें मिलने के बाद मच गया हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह मृतक का चचेरा भाई सुनील पुत्र हरिराम उससे मिलने घर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों से जानकारी ली। मकान से निकल रही दुर्गंध देख उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ोसी घासीराम की छत के रास्ते मकान में पहुंची। जिसके बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि पति-पत्नी के विवाद में यह घटना हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया घर के अंदर जमीन पर पड़ा सुसाइड नोट मिला है। जिसमें ब्रजेंद्र ने लिखा कि उसका पत्नी गीता से विवाद होता रहता था। इस वजह से पत्नी ने फांसी लगा ली। इसके बाद उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला घोटकर खुद फांसी पर लटक रहा है। उधर पिता सुखदेव ने बताया कि उसका पुत्र ब्रजेंद्र सनकी स्वाभाव का था। बताया कि कई बार वह उससे व अपनी मां से बदसूकी कर चुका है। बाद में रोता भी था और माफी मांग लेता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें