फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ गांव में अकेला रहता था कुंवारा देवर फिर एक दिन घर के बाहर चारपाई पर मिली खून से सनी लाश

Wed, 06 Mar 2019 07:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
औरैया के दिबियापुर में थाना क्षेत्र के हरचंदपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दखनाई में सोमवार की रात घर के बरामदे में सो रहे युवा किसान की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक के सिर पर घातक वार किए गए थे। युवक कुंवारा था और अपनी भाभी के साथ रहता था। भाभी पति के साथ मायके इटावा गई हुई थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
एसपी, अपर एसपी आदि ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा भरने पर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। 
दखनाई गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ मनीष कुमार (24) पुत्र कैलाश बाबू गांव में खेतीबारी करता था। उसके तीन बीघा खेती थी। अविवाहित उमेश कुमार के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। उसके तीन भाई हैं, जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
गांव के घर में सिर्फ वह और उसकी एक भाभी रहते थे। सोमवार की रात घर के बरामदे में सो रहे मनीष की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सुबह जब गांव के लोग उसके मकान के पास से गुजरे तब घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा लाखन सिंह ने बताया कि उमेश सोमवार की रात करीब नौ बजे तक गांव में ही रमेश के लड़के के तिलक समारोह में था। इसके बाद वह घर जाकर सो गया।

 

4 of 6
डेमो
मृतक की भाभी रूबी, पति विपिन के साथ अपने भाई के तिलक में वैदपुरा (इटावा) गई थी। उधर, रूबी ने बताया कि वह भाई के तिलक में गई थी, वहीं से उसके पति विपिन दिल्ली चले गए हैं। उनको खबर दे दी है। वह वापस आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और दिबियापुर थाना प्रभारी संजीव राठौर ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसपी ने मौके पर गेल से डॉग स्क्वॉयड रजिया को और फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सूंघकर वापस लौट आया। इधर पुलिस ने युवक का पंचनामा भरने की कोशिश की तो ग्रामीणों से वारदात को लेकर झड़प हो गई। ग्रामीण हत्या के खुलासे की मांग कर रहे थे। एसपी के जल्द खुलासे के आश्वासन देने पर वह मान गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की भाभी रूबी ने थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या की तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
दिबियापुर थाना प्रभारी संजीव सिंह राठौर का कहना है कि अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक अविवाहित था। भाभी रूबी के साथ अकेले रहता था। ऐसे में पुलिस की जांच के दायरे में विभिन्न पहलुओं के साथ भाई भाभी भी हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस का अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें