कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बर्रा सात में सौरभ सविता ने मंगलवार को पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे।
विज्ञापन
1 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। बर्रा सात इलाके में एक नवविवाहित दंपती ने अपनी जान दे दी। युवक सौरभ सविता (23) ने अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। यह जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और चार महीने पहले ही परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी।
जानकारी के अनुसार, सौरभ सविता (23) और शालिनी उर्फ रानी (20) तीन साल से प्रेम संबंध में थे। सौरभ के पिता नरेश सविता सचेंडी में सैलून चलाते थे और सौरभ भी उन्हें काम में मदद करता था।
विज्ञापन
2 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
रानी, जो रिश्ते में सौरभ की चचेरी बहन थी, से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग चार महीने पहले, जब दोनों को एक साथ देखा गया, तो विवाद और बढ़ गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों परिवारों को सचेंडी थाने ले जाया गया। हालांकि, दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
3 of 13
बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत
- फोटो : amar ujala
पारिवारिक मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज
पुलिस की समझाइश के बाद अगले ही दिन सौरभ और शालिनी ने अपने परिवारों की मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वे दिल्ली जाकर रहने लगे। पांच दिन पहले ही वे दिल्ली से लौटे थे और बर्रा सात में किराए के मकान में रहने लगे थे।
दर्दनाक अंत का खुलासा
मंगलवार दोपहर को, जब पहली मंजिल पर रहने वाली नीलम छत पर कपड़े सुखाने जा रही थीं, तो उन्होंने रोशनदान से दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर सौरभ को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
5 of 13
बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे के अंदर चटाई पर शालिनी का शव पड़ा था, जिसकी गर्दन पर कपड़े से कसने के निशान थे। यह दृश्य किसी भयानक वारदात की ओर इशारा कर रहा था। पास रखे एक रजिस्टर पर शालिनी के मौसा का फोन नंबर लिखा था, जिस पर पुलिस ने संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
6 of 13
बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शालिनी के गले पर गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले हैं। क्राइम सीन के आधार पर पुलिस का मानना है कि सौरभ ने पहले अपनी पत्नी शालिनी की हत्या की और उसके बाद आत्महत्या की।
विज्ञापन
7 of 13
कमरे में फैला पड़ा सिंदूर
- फोटो : amar ujala
पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सके। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत पर स्तब्ध हैं।
8 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
डेढ़ घंटे में क्या हुआ जो पत्नी को मारकर खत्म की जिंदगी
कानपुर के बर्रा सात स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को दोनों के शव मिले। नजदीक मिले रजिस्टर पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। इनमें से बर्रा आठ में रहने वाले शालिनी के मौसा कृष्ण कुमार सविता का नंबर भी था।
9 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने उन्हें सौरभ का पिता समझकर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह तुरंत मौके पर आए। शव देखने के बाद उन्होंने खुद को शालिनी का मौसा बताया। उनके माता-पिता को मौत की खबर दी।
10 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
महिला के माता-पिता ने दोपहर डेढ़ बजे बेटी और दामाद से फोन पर बात होने की बात कही। कहा कि दोनों बेहद सामान्य थे ऐसे में थोड़ी देर में अचानक ऐसा क्या हो गया जो बात जान लेने देने की नौबत तक आ गई। वहीं सूचना के बावजूद सौरभ के परिवार से कोई नहीं आया।
11 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
शालिनी के परिवार में मां पिंकी, पिता गुड्डू, छोटी बहन संध्या और भाई शालू हैं। मां पिंकी और पिता गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रानी और सौरभ प्रेम विवाह के बाद दिल्ली जाकर रहने लगे थे।
12 of 13
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
पांच दिन पहले बेटी ने फोन कर वापस आने की जानकारी दी थी। उसने दिल्ली से आने की वजह तबीयत खराब होना बताया था। मंगलवार दोपहर भी बेटी और सौरभसे बात हुई थी। दोनों की बातचीत से बिल्कुल नहीं लगा कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं।
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
सोमवार शाम को घूम कर लौटे थे दोनों
मकान में रहने वाली नीलम ने पुलिस को बताया कि सौरभ और रानी हालिया रहने आए हैं। उनसे ज्यादा बात नहीं हुई। दोनों सोमवार शाम को कहीं घूमने गए थे और करीब दो घंटे बाद वापस लौटे थे। उन दोनों को न तो किसी देखा और न हीं चीखने की कोई आवाज सुनी। पुलिस को शव को पास एक तकिया भी मिली थी।