इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम भगौती में शनिवार की रात को एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका खेत में उसका धड़ और सिर अलग-अलग मिला है। डॉग स्क्वॉड 300 मीटर दूर पड़ोस के गांव मनियामऊ के एक खेत में जाकर ठहर रहा है। हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।