गाेरखपुर अाैर फूलपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा काे मिली करारी हार के बाद अब अन्य स्थानाें पर भी कार्यकर्ता खुद काे कमजाेर समझने लगे हैं। शायद यही वजह है जिसके चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष काे कहना पड़ा 'हार से खुद को कमजोर न समझें कार्यकर्ता'।
विज्ञापन
2 of 4
महेंद्रनाथ पांडे
फूलपुर व गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने हार का कारण वोटों का ध्रुवीकरण होना बताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वह खुद इस हार की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
महेंद्रनाथ पांडे
कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा वे इस हार से अपने को कमजोर न समझें। राजपूताना सभागार में भाजपा की जिला कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भरसक कोशिश की।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विकास को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ये प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जाने और निस्तारण का प्रयास करें।