यूपी के फतेहपुर जिले में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। वह विपक्षियों पर बरसे।
विज्ञापन
2 of 4
महेंद्रनाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि माया, मुलायम ने निजी स्वार्थों के लिए राज्य की अहमियत खत्म कर दी। सांप-छछूंदर का गठबंधन नहीं ठगबंधन है जिन्होंने हमेशा प्रदेश को लूटा है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपनी अपनी सरकारों में तिजोरियां भरी हैं, प्रदेश का कोई भला नहीं किया है। आजम खान की जांच में कहा कि सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह दोनों पार्टियां एक दूसरे को जेल में डालने की बात कहती थी लेकिन किसी ने एक दूसरे को जेल में नहीं डाला सबने अपना-अपना माल दबाए रखा। अखिलेश को लगता है कि जांच में उनके चचा फंस जाएंगे इसलिए बौखलाए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
महेंद्र नाथ पांडेय
गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि माया और मुलायम की वजह से ही 10 साल तक देश में कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार चली। ये लोग दिल्ली में दोस्ती और राज्य में दुश्मनी करते थे। इन लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए राज्य की अहमियत खत्म कर दी थी। कहा कि आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिले में गन्ना मिल लगाने की मांग उठाई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव भेजें उनके स्तर से पूरी पैरवी की जाएगी। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने की।