फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के साथ अन्याय नहीं होगा- नृत्य गोपाल दास

Tue, 27 Feb 2018 09:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
राम-जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि युगों से अयोध्या में राम की जन्मभूमि चली आ रही है जिसे विश्व का कोई भी इतिहास मिटा नहीं सकता, भगवान की सच्चाई के आगे अदालतों को भी राम की जन्मभूमि अयोध्या को मानना होगा। धर्म की जीत होगी हमें अदालतें न्याय देंगी और आपसी सहमति सौहार्द के साथ जल्द ही अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण होगा। 


 
विज्ञापन

2 of 4
सुरक्षा घेरे में महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शहर के रामनगर स्थित राम जानकी मंदिर में राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराने आए न्यास के अध्यक्ष ने यह बात अमर उजाला ने कही। महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को रोक नहीं सकती। देश की सर्वोच्च अदालत ने भी केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर सुनवाई तेजी से शुरू कर दी है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पूर्ण बहुमत में हैं यही मंदिर निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं जिससे न्यायिक काम में प्रगति हुई है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
न्यास अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू-मुस्लिमों को आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ मंदिर विवाद सुलझाना होगा। जो जल्द ही सुलझने की कगार पर अब आ गया है। देश की एकता अखंडता के लिए राम मंदिर का निर्माण जरूरी है। वे दशकों से मंदिर विवाद की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं सच को कोई टाल नहीं सकता न्याय में देरी जरूर होगी पर भगवान के साथ अन्याय नहीं होगा। द्वापर युग से भगवान अपने ही जन्म स्थल पर रहते आ रहे हैं और आगे भी वहीं रहेंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
मंदिर विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुस्लिम भाईयों को गुमराह कर कुछ मौलवीय अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने के लिए राज्य सभा विधान परिषद में इंट्रीं के लिए अर्नगल बयानबाजी कर रहें हैं जिनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें