कुंभ मेला के महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के मद्देनजर रेलवे आपके लिए एक विशेष व्यवस्था की है। आगरा से प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक दो कुंभ स्पेशल ट्रेन तीन और चार मार्च को चलेंगी। अगर आप भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुंभ स्नान करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए कई मायनों में खास है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
ट्रेन नंबर 04184 आगरा फोर्ट से तीन और चार मार्च को सुबह पौने छह बजे चलेगी। टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद होते हुए कानपुर सेंट्रल सुबह 10:25 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद छूटेगी और फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन दोपहर तीन बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
वापसी में ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से तीन और चार मार्च को शाम सात बजे छूटेगी।
4 of 5
डेमो पिक
कानपुर सेंट्रल रात 9:50 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। इसके बाद यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 4:40 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।